जम्मू। थ्री टियर पंचायती राज व्यवस्था के लिए पंचायती राज अधिनियम में संशोधन के बाद जिला उपायुक्त सुषमा चौहान ने जिले के चिह्नित 14 निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचना जारी कर दी है। इन निर्वाचन क्षेत्रों में अखनूर, अरनिया, भलवाल, भलवाल ब्राह्मणा, बिश्नाह, डंसाल, खौड़, मंडाल फ्लां, मढ़, मथवार, मीरां साहिब, नगरोटा, आरएस पुरा और सुचेतगढ़ को शामिल किया गया है। सबसे ज्यादा 39 पंचायतें खौड़ निर्वाचन क्षेत्र में शामिल की गई हैं। विभिन्न ब्लॉक की पंचायतों को आबादी के तहत विभाजित करते हुए विकास परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों को तैयार किया गया है। जम्मू-कश्मीर पंचायती राज अधिनियम 1996 के नियम 108 (ए) 2 और 3 के तहत इन निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन किया गया है। अधिसूचना में निर्वाचन क्षेत्रों के अधिकार क्षेत्रों के लिए 23 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। इन्हें जिला उपायुक्त कार्यालय में लिखित में जमा करवाया जा सकता है।
किन निर्वाचन क्षेत्रों में कितनी पंचायतें शामिल
अखनूर विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्र में अखनूर ब्लाक की 19 और परगवाल ब्लाक की 6 पंचायतें
अरनिया विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्र में अरनिया ब्लाक की 10, बिश्नाह ब्लाक की 11 पंचायतें
भलवाल निर्वाचन क्षेत्र में भलवाल ब्लाक की 17 और मढ़ ब्लाक की 3 पंचायतें
भलवाल ब्राह्मणा निर्वाचन क्षेत्र में भलवाल ब्राह्मणा ब्लाक की 14, कराह बाली ब्लाक की 7 और सामवान ब्लाक की 4 पंचायतें,
बिश्नाह निर्वाचन क्षेत्र में बिश्नाह ब्लाक की 18 पंचायतें
डंसाल में डंसाल ब्लाक की 15, नगरोटा ब्लाक की 11 पंचायतें
खौड़ निर्वाचन क्षेत्र में खौड़ ब्लाक की 20, मंडाल फ्लां ब्लाक की 10, सतवारी ब्लाक की 9 पंचायतें
मढ़ निर्वाचन क्षेत्र में मढ़ ब्लाक की 23 पंचायतें
मथवार निर्वाचन क्षेत्र में मथवार ब्लाक की 10, चौकी चौरा ब्लाक की 10, मैरा माद्रेयां ब्लाक की 8 पंचायतें
मीरां साहिब निर्वाचन क्षेत्र में मीरां साहिब ब्लाक की 21 पंचायतें
नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र में नगरोटा ब्लाक की 7, भलवाल ब्लाक की 7 पंचायतें
आरएस पुरा निर्वाचन क्षेत्र में आरएस पुरा ब्लाक की 20, मीरां साहिब ब्लाक की 2 पंचायतें
सुचेतगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में सुचेतगढ़ ब्लाक की 21 पंचायतों को शामिल किया गया है।