फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रशासन सतर्क, नाके लगाकर जांच रहे वाहन

Fri, 12 Apr 2024 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की तरफ से छह-छह घंटे की शिफ्ट में लगाए जा रहे नाके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। लोकसभा चुनाव के चलते पैसे बांटने बालों के खिलाफ चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन व पुलिस नाके लगाकर वाहनों की जांच कर रही है। चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक एक व्यक्ति केवल 50 हजार रुपये ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर साथ ले जा सकता है।
गत दिनों कठुआ में कार व स्कूटी से लाखों की नकदी मिलने पर अब सांबा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में दिन रात नाके लगाकर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार कि जिला प्रशासन ने छह-छह घंटे की शिफ्ट लगाकर नाके लगाए जा रहे हंै, जिसमें दो पुलिस जवान व एक जिला प्रशासन का कर्मी दिन रात नाके पर रहेंगे, वह वाहन की जांच करते समय वीडियोग्राफी भी करेंगे। वाहन का नंबर भी लिखेंगे। इसकी रिपोर्ट जिला उपायुक्त को भेजेंगे। जिले के व्लाॅक स्तर पर ऐसे नाके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी का जाल बिछा कर करेगी निगरानी :ऑपरेशन थर्ड आई के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाकर निगरानी तंत्र को मजबूत कर रही है। जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के हर पुलिस थानों को अपने क्षेत्र में हर माह पांच संवेदनशील इलाकों में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। पुलिस लक्ष्य को पूरा करने में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इनसे असामाजिक तत्वों और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए जम्मू, सांबा और कठुआ पुलिस रेंज में ऑपरेशन थर्ड आई अभियान चलाया जा रहा है। अब पुलिस तीसरी आंख की मदद से उन सभी बदमाशों और संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखेगी। इसमें कॉलेज और स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने पर भी विशेष जोर रहेगा। बताया गया है कि इन सीसीटीवी कैमरों की रेंज 30 मीटर है। यह सीसीटीवी हाईटेक और नाइट विजन है इन सीसीटीवी कैमरों में रात के समय साफ दिखाई देगा। हांलाकि इस बारे में पुलिस अधिकारी आचार सहिंता का हवाला देकर कुछ नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें