फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में ईओ की कुर्सी तीन माह से खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी में अधिशासी अधिकारी (ईओ) का पद तीन माह से खाली है। इस कारण कस्बे का विकास भी रुक गया है। नई योजना को मंजूरी नहीं मिल रही है। लोगों के कमेटी में होने वाले कार्य रुके हैं। हालांकि सुंदरबनी ईओ को अखनूर का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। लेकिन लोगों और पार्षदों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार म्यूनिसिपल कमेटी के ईओ रमेश गुप्ता तीन माह पहले सेवानिवृत्त हो गए। ईओ न होने की स्थिति में कमेटी के अधीन होने वाले विकास कार्य भी रुके हुए हैं। नई योजनाएं भी शुरू नहीं हो रही हैं। चेयरमैन सहित पार्षद भी विकास कार्य नहीं करा पा रहे। चेयरमैन सहित पार्षदों ने एक प्रस्ताव रूरल बॉडी निदेेशक को भेज कर विकास कार्य रुकने के बारे में अवगत कराया। इसके बावजूद भी ईओ की तैनाती नहीं की गई। अतिरिक्त कार्यभार होने के कारण सुंदरबनी क ईओ सप्ताह में एक -दो बार ही अखनूर में उपस्थित दर्ज कराते हैं। ऐेसे में लोगों को कई प्रकार की समस्या से गुजरना पड़ रहा है।
चेयरमैन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ईओ का पद खाली होने पर कस्बे में विकास बंद है। वही इस पर निदेशक को कई बार प्रस्ताव भेजा, जिसमें ईओ की तैनाती का आग्रह किया है, लेकिन ईओ की तैनाती नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें