फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल के सलाहकार ने भद्रवाह का दौरा कर योजनाओं की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह दौर पर पंहुचे उपराज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद खान ने बुधवार को डाक बंगला भद्रवाह में जिला समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

बैठक की शुरूआत में डीडीसी डोडा ने जिले में चल रहीं विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख परियोजनाओं और प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं की क्षेत्रवार प्रगति पर प्रकाश डाला। सलाहकार खान ने परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं विशेष महत्वपूर्ण हैं और किसी भी कारण से इनके पूरा होने में देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस बीच सलाहकार खान ने जिले में कई परियोजनाओं का भी ई-उद्घाटन किया और 1853 लाभार्थियों को पीएमएवाई के तहत घर समर्पित किए। डीडीसी पार्षद धनेन्तर सिंह उर्फ कौशल कोतवाल और संगीता भगत ने भी सलाहकार के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें