फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड के लिए यहां जल्द लगेगा कैंप

Wed, 15 Jul 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से त्रिकुटा नगर के लोगों के आधार कार्ड बनाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। जल्द ही त्रिकुटा नगर में कैंप लगाया जाएगा। जिन लोगों के कार्ड पहले कैंप के दौरान नहीं बन सके थे, वे इस बार लगने वाले कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पिछली बार त्रिकुटा नगर में आधार कार्ड के लिए कैंप लगाया गया था, वहां कुछ लोगों की ओर से विवाद खड़ा कर देने की वजह से मंदिर संस्थान के लोगों ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद प्रशासन को अपना कैंप वहां से उठाना पड़ा था, जिसके बाद इसी माह त्रिकुटा नगर में कैंप लगाया जाएगा, ताकि लोगों को उनके आधार पर कार्ड बनवा कर दिए जा सकें।
विज्ञापन


नगर निगम आधार कार्ड सेक्शन के इंचार्ज दीप कुमार के मुताबिक जगह की तलाश की जा रही है। जगह फाइनल होते ही त्रिकुटा नगर में कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें