फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश और नार्को तस्करों पर सख्त कार्रवाई करे पुलिस : एडीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। एडीजीपी आनंद जैन ने शनिवार को सांबा जिले का दौरा किया। जिला पुलिस मुख्यालय सांबा में गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान एसएसपी विनय कुमार, जिले के सभी एसडीपीओ और थाना प्रभारी उपस्थित थे। एडीजीपी ने डीपीओ सांबा के कॉन्फ्रेंस हॉल में अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें जिला पुलिस सांबा सहित सुरक्षा, अपराध और कानून व्यवस्था से संबंधित सभी एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा विनय कुमार ने पीपीटी प्रस्तुत की और एडीजीपी को वर्तमान सुरक्षा, अपराध परिदृश्य पर जानकारी दी। वहीं सहयोगी एजेंसियों के अधिकारियों ने भी जानकारी दी। एडीजीपी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को अपनी पिछली अस्थायी असफलताओं से सीखने और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए नई ऊर्जा के साथ तैयार होने का निर्देश दिया।उन्होंने थानेदारों से सभी घटनाओं की पहले से जानकारी जुटाने और गोवंश तस्करों, नार्को तस्करों और अन्य अपराधों के खिलाफ उचित निवारक कार्रवाई करने को कहा।
मीडिया से बातचीत के दौरान एडीजीपी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य जिले में अपराध संबंधी गतिविधि को रोकना है और अपराध को रोकने के लिए जनशक्ति का उपयोग कैसे करना है। उन्होंने कहा कि नए तकनीकी गैजेट पेश किए जाएंगे जो जिले में अपराध को रोकने में मदद करेंगे। इसके बाद एडीजीपी ने सांबा थाने का दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें