पुंछ। जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव गूंतरियां स्थित सांई बाबा मीरा बख्श की जियारत सभी समुदायों की आस्था का केंद्र है। इसके ट्रस्ट ने वीरवार को पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। यह दल विशेष रूप से नियंत्रण रेखा पर बसे गांव काइयां, शाहपुर, मंधार, गूंतरियां, कस्बा, कीरनी और इस्लामाबाद में पहुंचा। वहां लोगों को राशन और खाने-पीने का अन्य सामान बांटा गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों सेवानिवृत्त एसपी रशीद बट्ट, सेवानिवृत्त डीएसपी आमीन मिर्जा, सेवानिवृत्त एसपी अल्ताफ शाह, सेवानिवृत्त एसईई रेयाज अहमद आदि का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों के बाद पुंछ नगर समेत जिले के अन्य हिस्सों में भी राहत सामग्री बांटी जाएगी। संवाद