फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचीं अभिनेत्री सारा अली खान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 20 Jul 2023 04:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

सारा अली खान श्री अमरनाथ यात्रा पर पहुंची हैं। पवित्र यात्रा पर रवाना हुईं सारा का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के दौरान सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सारा अली खान श्री अमरनाथ यात्रा पर पहुंची हैं। पवित्र यात्रा पर आई सारा के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाली ही में बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने परिजनों के साथ बाबा बर्फानी की यात्रा को पूरा किया है।

विज्ञापन


ऑनलाइन सामने आए वीडियो के अनुसार, अभिनेत्री सारा पवित्र गुफामें दर्शन करने के बाद नीचे जाती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अपनी टीम और सुरक्षाकर्मियों से घिरी हुई दिख रही हैं। उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ फिरोजी जैकेट पहना था और गले में लाल चुन्नी डाली हुई है। उन्होंने माथे पर लाल टीका भी लगाया हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में शिवभक्तों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। बरसात के बीच पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा जारी है। हाईवे को छोड़कर मौसम ने यात्रा में अधिक खलल नहीं डाला है। गुरुवार भी पवित्र गुफा में हजारों श्रद्धालुओं ने हाजिरी देकर सुख समृद्धि की सामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2023: भगवती नगर से 4920 यात्रियों का जत्था घाटी को रवाना, सुबह-शाम की आरती में भाग ले रहे भक्त


ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2023: लखनपुर से कश्मीर तक गूंज रहे जयकारे, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी पहुंची बाबा के दर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें