फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन में साक्षात्कार के दौरान जम्मू कश्मीर की साहित्यकार की मौत

Mon, 10 Sep 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लाइव टीवी शो में पड़ा हार्ट अटैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सोमवार सुबह दूरदर्शन श्रीनगर पर कार्यक्रम में मौजूद गेस्ट को लाइव शो में हार्ट अटैक आया गाया। जिन्हें शो रोककर अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। वह शख्सियत थीं जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी की पूर्व सचिव रिता जितेंद्र। 85 वर्षीया प्रो. रीता जितेंद्र सोमवार सुबह डीडी कश्मीर पर लाइव कार्यक्रम गुड मोर्निंग जेएंडके में गेस्ट के तौर पर मौजूद थीं। 

विज्ञापन


राज्य कल्चर अकादमी में हिंदी अडवाइजरी बोर्ड की सदस्या होने के साथ-साथ प्रो. रीता की भाषा पर काफी पकड़ थी। वर्ष 2004 में उन्हें अवार्ड फॉर सोशल रिफार्म एंड एम्पोवेर्मेंट से सम्मानित किया गया था। रियासत में कला और संस्कृति क्षेत्र की जानी मानी हस्ती और पूर्व जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी की सचिव रीता जितेंद्र का निधन सोमवार श्रीनगर में एसएमएचएस अस्पताल में हुआ। 

प्रो. रीता जितेंद्र परेड महिला कालेज से बतौर प्रिंसिपल सेवानिवृत्त हुई थी। वहीं उन्होंने अप्रैल 1993 से 1995 तक जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी में सचिव पद रही। सेवानिवृत्त होने के बाद भी वह साहित्य जगत में सक्रिय रही। वर्तमान में वह राज्य कल्चर अकादमी में हिंदी अडवाइजरी बोर्ड की सदस्या भी थी। प्रोफेसर रीता जितेंद्र ने फिमेल एक्टीविस्ट के तौर महिलाओं के नियाय के लिए काफी संर्घष किया। देश की आजादी के समय आठ वर्ष की आयु में बतौर चाइल्ड आर्टस्टि उन्होंने लाहौर रेडियों स्टेशन में आडिशन दिया था। प्रो रीता ने कई किताबों को लेखन किया है। उनकी लेखनी में समाज का दर्द छलकता है। जम्मू-कश्मीर रेडियों स्टेशन में उन्होंने कई ड्रामा में अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें