फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी से गैरहाजिर 80 डाक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Sat, 04 Mar 2017 05:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डाक्टरों पर नकेल कसने की तैयारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे डाक्टरों पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है। हाल ही में हुए तबादलों के बाद दर्जनों डाक्टर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं। इन्हें राज्य के दूरवर्ती और पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य महकमे ने गैरहाजिर डाक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए प्रशासनिक विभाग को करीब 80 डाक्टरों की सूची भेजी है। विभाग में करीब 60 डाक्टर वर्षों से गैरहाजिर चल रहे हैं। इनमें अधिकांश डाक्टर निजी क्षेत्र में एडजस्ट हो चुके हैं।

स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू ने गैरहाजिर डाक्टरों पर कड़ा संज्ञान लिया है। इनमें से दर्जनों डाक्टरों को बर्खास्त करने की सिफारिशों को पहले ही प्रशासनिक विभाग के पास भेजा गया है, लेकिन एक ऐसी सूची भी तैयार की गई है जिसमें तबादलों के बाद डाक्टर संबंधित केंद्रों तक पहुंचे ही नहीं हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

दस जिलों में चिकित्सकों के 600 पद खाली

चिकित्सकों के 600 पद खाली - फोटो : डेमो फोटो
उल्लेखनीय है कि मार्च 2016 में सरकार ने कड़ा नोटिस लेते हुए गैरहाजिर सौ डाक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं। इससे पहले सरकार ने बड़े स्तर पर मई 2013 में 73 गैर हाजिर डाक्टरों की सेवाएं समाप्त की थीं। दिसंबर 2011 में भी राज्य सरकार ने 17 डाक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं। 

जम्मू संभाग के दस जिलों पर करीब 2200 सृजित डाक्टरों के पदों पर छह सौ खाली चल रहे हैं। हालांकि, एनएचएम के तहत कांट्रैच्युअल डाक्टरों की कई जगह सेवाएं ली जा रही हैं। जम्मू संभाग में डाक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए वर्ष 2014 में 154 नए पद सृजित किए गए, लेकिन विशेषज्ञ डाक्टरों के पदों को भरने में ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें