रियासी। डीडीसी चुनाव में उम्मीदवारों के प्रचार में जुटे तीन शिक्षकों का वेतन मुख्य शिक्षा अधिकारी ने रोक दिया है। इसके साथ ही उनपर विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया है। जानकारी के अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिकायत मिली कि मिडिल स्कूल टुकसन के शिक्षक मोहम्मद इकबाल, हायर सेकेंडरी स्कूल चना के शिक्षक रियाज अहमद और प्राइमरी स्कूल उडारी के शिक्षक बाजी एजाज अहमद डीडीसी चुनाव के लिए उतरे कुछ उम्मीदवारों के प्रचार में जुटे हैं। वह ड्यूटी की बजाए वोट मांग रहे हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिकायत मिलने के बाद तीनों शिक्षकों का वेतन रोक दिया है।