फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पुलिस विभाग ने शनिवार को बिना मास्क पहने हुए बाजारों में घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए उन से जुर्माना वसूला है। शनिवार को पुलिस की एक टीम डीएसपी हेडक्वार्टर वसीम हमदानी और एसएचओ विजय ठाकुर के नेतृत्व में बाजार का जायजा लिया। इस दौरान बिना मास्क घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूला गया। बिना मास्क घूम रहे प्रत्येक व्यक्ति से सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य है। बाजार में आने वाले लोगो के साथ ही दुकानदार भी मास्क जरूर पहने। सोमवार से कार्रवाई को और ज्यादा तेज किया जाएगा। वहीं, जुर्माने की रकम को भी बढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि आए दिन लोग बिना मास्क बाजार पहुंच कर संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें