फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी ने बिना मास्क घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूला

विज्ञापन
एडीसी जम्मू विशनह में बिना मास्क घूम रहे लोगो और बिना मास्क बैठे दुकानदारों से जुर्माना वसूलते ?
विज्ञापन
बिश्नाह। एडीसी जम्मू घनश्याम ने शनिवार को बिश्नाह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बिना मास्क के घूम रहे लोगाें और दुकानदारों के खिलाफ सरप्राइस अभियान चलाया। उन्होंने जो दुकानदार बिना मास्क लगाए दिखो और जो लोग बिना मास्क के बाजार में घूम रहे थे ऐसे करीब 25 लोगों पर जुर्माना लगाया। इस दौरान किसी पर 500, किसी पर 200 और किसी पर 100 रुपये जुर्माना लगाया। इसकी वसूली भी मौके पर की गई। कई लोगों को हिदायतें देकर भी छोड़ा। कहा कि बिना मास्क घूमने वाले लोग जाने अनजाने अपराध कर रहे हैं। अपने साथ अपने परिवार और अन्य लोगों की भी जान मुश्किल में डाल रहे हैं। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से भी आग्रह किया कि बिना मास्क पहने ग्राहक को अपनी दुकान में घुसने न दें और उन्हें अपनी दुकान से खरीदारी न करने दें। इस दौरान उनके साथ एसडीपीओ आरएस पुरा शब्बीर खान, तहसीलदार सोहन सिंह राणा, थाना प्रभारी ताहिर खान भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें