बारामुला जिले के सोपोर शहर में नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने 11 दुकानों को सील कर दिया है। सोपोर नगर परिषद ने खाद्य निरीक्षक इम्तियाज अहमद व कर संग्राहक जीएच मोहिदीन शाह को आदेश दिया कि वह इलाके में सरकारी नियमों की अनदेखी कर चलाई जा रही दुकानों पर सख्त कार्रवाई करें।