जम्मू। अपर मझीन में अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाए गए एक आवासीय ढांचे को जेडीए की टीम ने जेसीबी की मदद से गिरा दिया। यहां पर मजीद निवासी मझीन ने अतिक्रमण किया था। बताया जा रहा है कि जेडीए की जमीन के साथ उक्त व्यक्ति की भी जमीन लगती है। जेडीए ने पैमाइश करवाई तो जमीन विभाग की निकली, नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन आरोपी ने कब्जा नहीं छोड़ा। सोमवार को यहां बनाए गए पक्के छह कमरों वाले मकान को जेडीए ने कार्रवाई करते हुए हटा दिया। हालांकि इस बीच काफी विरोध हुआ, लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखी। इस मौके पर इंफोर्समेंट विंग से अधिकारी और पार्षद शामा अख्तर भी मौजूद रहे।