डोडा। जिले के सब डिवीजन गंदोह में उपाध्यक्ष विकास शर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार काको भारती ने गांव ग्वालो भलेसा में खसरा नंबर 393 के अंतर्गत 60 कनाल चार मरला सरकारी जमीन को अपने कब्जे में लिया है। इसमें तीन कनाल रोशनी एक्ट के तहत पाई गई जमीन भी शामिल है। जिला प्रशासन की यह कार्रवाई पिछले कुछ समय से जारी है। संवाद