फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाइक सवार युवक को कुचलने वाला बस चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
युवक को कुचलने वाल बस चालक बस के साथ गिरफ्तार : स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जम्मू। पक्का डंगा क्षेत्र में युवक को कुचलने वाले बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बस चालक ने नगरोटा के रहने वाले युवक परबिंदर कुमार और उसके साथी को बाइक पर जाते वक्त टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और अस्पताल पहुंचने तक परबिंदर की मौत हो गई। परबिंदर का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की थी। इसे लेकर कड़ी नाराजगी भी जताई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच की।
शुक्रवार को पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला। फुटेज से पता चला कि जेके02एई6053 नंबर की बस ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। पुलिस ने बस का पता लगाकर इसके चालक राकेश सिंह निवासी उधमपुर को भी गिरफ्तार कर लिया। ये बस जम्मू से कटड़ा और रेलवे स्टेशन के बीच चलती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें