फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्ट्रीट लाइटें खराब, लोगों ने कैंडल मार्च निकाल व्यवस्था को दिखाया आईना

विज्ञापन
विज्ञापन
- पंजतीर्थी में सात माह से बंद पड़ी हैं लाइटें, शाम ढलते ही इलाके में छा जाता है अंधेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पंजतीर्थी में पिछले सात माह से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाल कर इसका विरोध जताया। लोगों ने रोष जताया कि नगर निगम सात महीने में इस समस्या का निदान नहीं कर पाया है।
स्थानीय निवासी दीपक शर्मा ने कहा कि पंजतीर्थी शहर का सबसे पुराना इलाका है। सरकार ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पुराने शहर में लाइटें लगवाई थीं, लेकिन सात माह से लाइटें खराब पड़ी हैं। शाम ढलते ही इलाके में अंधेरा छा जाता है। नंद किशोर ने कहा कि सरकार की ओर से हर खंभे पर एक नंबर लिखा गया है ताकि बिजली की समस्या होने पर उस नंबर पर संपर्क किया जा सके, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हो रहा।
विज्ञापन

इलाके में ही रहने वाले पूर्व मेयर नरिंदर सिंह राजू ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हम 70 के दशक में वापस आ गए हैं। रात आठ बजे के बाद गलियां और सड़कें सुनसान हो जाती हैं। पहले शाम को लोग घूमने के लिए पास के मुबारक मंडी पार्क में जाते थे, लेकिन अब नहीं जा पा रहे।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल किया कि यह कैसा स्मार्ट सिटी है और ये किसके लिए है। इतना पैसा खर्च करने के बाद भी पूछने वाला कोई नहीं है। अगर कभी कोई प्रशासनिक अधिकारी मुबारक मंडी इलाके का दौरा करता है। उसे समस्याओं के बारे मे सही जानकारी नहीं दी जाती है। ऐसे में लोग परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें