रियासी। अपर तलवाड़ा से चार अप्रैल को चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह नाबालिक है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पांच मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसे जुवेनाइल होम आरएस पुरा (जम्मू) भेज दिया है।
पांच अप्रौल को कृष्ण सिंह निवासी भागा ने तलवाड़ा चौकी में बाइक चोरी होने की शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बाद में पुलिस की एक टीम ने राजौरी के खवास इलाके से बाइक को बरामद कर लिया। वहीं, चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने जुर्म को कबूल लिया। जांच करने पर वह नाबालिग निकला और उसके खिलाफ रियासी, पौनी और बुददल पुलिस थानों में पांच मामले दर्ज मिले हैं। इसके बाद उसे जुवेनाइल होम आरएस पुरा भेज दिया गया।