बाड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र कीक्त्रस्ी मोड़ पर रविवार देर रात को कार की टक्कर से बिजली के छह खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार एक कार रविवार देर रात बीरपुर से बाड़ी ब्राह्मणा की ओर आ रही थी। अचानक से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, और सड़क के किनारे बिजली के खंभों के साथ गाड़ी टकरा गई। इस हादसे में बिजली के खंभे टूट गए। 33 केवी लाइन के खंभ राजपुर कोलर क्षेत्र में सैन्य क्षेत्र को जाती है। हालांकि चालक फरार हो गया। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सेना के अधिकारी इस संदर्भ में बाड़ी ब्राह्मणा थाने में गए थे। उन्होंने लिखित में एक शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही में आरोप लगाया है कि हमारी बिजली रविवार देर रात से ठप हो गई है। उसके ऊपर भी कड़ा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस इस संदर्भ में चालक की तलाश करने में जुट चुकी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।