फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग सब्जी मंडी के पास सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी अनुसार कृष्णा कुमार (40) निवासी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश जो कि इस समय विजयपुर में मजदूरी करता था। सोमवार को सड़क पार कर रहा था। इतनी देर में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें