रामगढ़। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव जोइयां में वीरवार देर रात को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। एक मोटरसाइकिल आरनिया की ओर जा रहा था, जो नंदपुर की ओर से आ रहे एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गया। एक बाइक पर सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल में जान चली गई। वहीं रामगढ़ के सीएचसी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को रखा है तो। वहीं डॉक्टरों ने दो घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया है। मरने वाले युवकों की पहचान राजेश कुमार (40) निवासी रेका और अभि कुमार (19) पुत्र गोपाल दास निवासी कोटला के रूप में हुई है। घायलों को जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया है, जिनकी पहचान सूरज कुमार (28) निवासी जम्मू, सोफाली देवी पत्नी राजेश कुमार निवासी रैका गांव (रामगढ़) के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों वाहनों को जब्त किया गया है।