फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार दंपती को वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में हुए अगल-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि लोग घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोेमवार सुबह माहेश्वर के निकट स्कूटी (जेके21सी 2616) को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार अश्वनी कुमार (65) पुत्र गिरदारी लाल और उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी (55) निवासी घगवाल घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य हादसे में जिला मुख्यालय नंदनी के पास हाईवे पर स्कूटी (जेके21. 2641) को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्कूल पर सवार रंजना देवी (32) पुत्री सरदार चंद निवासी नया बस अड्डा सांबा घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सोमवार शाम को एक अन्य सड़क हादसे में दियानी के निकट स्कूटी से गिरकर इस पर सवार बलवान चंद पुत्र हंस राज निवासी दियानी और जंय कुमार पुत्र देसराज निवासी पंजटीला घायल हो गए, बलवान चंद की हालत नाजुक देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस ने सभी घटनाओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें