सांबा। क्षेत्र में शनिवार को विभिन्न हादसों में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार दोपहर बाद भारगवा कॉलेज के निकट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
इनमें परवीन कुमार (47) पुत्र राम प्रसाद, गगन कुमार (26) पुत्र बसंत गाबी और विजय कुमार (66) वर्ष निवासी पठानकोट (पंजाब) घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य मार्ग हादसे में दो लोग घायल हो गए। एक अन्य मार्ग हादसे में सेना के वाहन ने बाइक न. जेके 21 एफ 7092 को टक्कर मार दी, जिसमें राजेश कुमार पुत्र अजीत कुमार निवासी मंडी खेरी सांबा और जय कुमार पुत्र सरन दास निवासी रख अंब टाली सांबा घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले दायर कर लिए हैं।