फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

विज्ञापन
सांबा मार्ग हादसे मे क्षतिग्रस्त आटो और ट्रक। - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के पुरमंडल के संगड़ गांव से भांजी की शादी में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों के लिए ओवरलोड ऑटो शुक्रवार की रात मौत का सबब बन गया। सांबा के रख अंब टाली क्षेत्र में जाते समय सात सीटर ऑटो ट्रक की चपेट में आ गया, जिसमें तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। सात सीटर पैसेंजर ऑटो में 19 लोग बैठा रखे थे। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। ट्रक और ऑटो के चालक मौके से फरार हो गए। शनिवार को चारों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थानीय निवासी जोली राम के परिवार सदस्य शुक्रवार रात को रख अंब टाली में भांजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। यात्री ऑटो (जेके21ए-3268) में एक ही परिवार के 19 लोग सवार होकर निकले। ऑटो सांबा के बस अड्डा के निकट पहुंचा तो चालक ने वाहन को गलत दिशा की ओर मोड़ा। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में बैठे तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई, जबकि हादसे में 15 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए सात लोगों को जम्मू रेफर कर दिया गया। अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया। जिला उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने रात को जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को उचित उपचार दिया जाए। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ऑटो चालक गुलशन सिंह निवासी बावली खड़ा मदाना और ट्रक का चालक फरार हैं। ऑटो का रूट परमिट पुरमंडल से दाता तालाब का पंजीकृत है। परिवहन विभाग मृतकों को एक-एक लाख, गंभीर रूप से घायल को 50 हजार और मामूली रूप से चोटिल को पांच हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
------
भाजपा के पूर्व जिला प्रधान जंगवीर सिंह ने कहा कि उन्हें जैसे ही रात्रि को हादसे का पता चला वह तुरंत मौके पर पहुंचे। ऑटो में यात्रियों में चीख पुकार मची हुई थी। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को बाहर निकाला, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं तीन बच्चों व एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि जोली राम की बहन मृतक सुमन का अंतिम संस्कार खडगाल सरोर में किया गया, जबकि राहुल, मुस्कान और कृष का अंतिम संस्कार मंडल जसवाल गांव के श्मशान घाट में किया गया।
विज्ञापन

-----
मृतकों में
1. सुमन देवी (40) पत्नी शिव दयाल निवासी खडगाल
2. राहुल (8) वर्ष पुत्र तरसम लाल
3. मुस्कान (5) साल पुत्री तरसम लाल
4. कृष (5) वर्ष पुत्र रमेश लाल तीनों निवासी जसवाल मंडल
-----
घायलों में
1. गीता देवी (70) वर्ष पुत्री शिव कुमार
2. मीनाकाशी देवी (12) वर्ष पुत्री गोपाल दास
3. वीना देवी (40) वर्ष पत्नी राज कुमार
4. उषा देवी (42) साल पत्नी कृष्ण लाल
5. रेखा देवी (35) वर्ष पत्नी राम लाल
6. नेहा देवी (26) साल पत्नी तरसम लाल
7. गीता देवी (34) वर्ष पत्नी रमेश लाल
8. रितिका (7) साल
9. ज्योति देवी (30) वर्ष पत्नी जगन नाथ
10. गारो देवी (48) वर्ष पत्नी राज कुमार
11. ज्योति देवी (70) वर्ष पत्नी शिव राम
12. चंपा देवी (58) वर्ष पत्नी अशोक कुमार
सभी निवासी जसवाल मंडल
13. अर्शी देवी (15) वर्ष पुत्री शिव दयाल
14. नेहा देवी पुत्री शिव दयाल दोनों निवासी खडगाल
15. शनि देवी (40) वर्ष पत्नी चेत राम निवासी मनोर
--------
फ्लाईओवर निर्माण में कई अनियमितताएं
स्थानीय निवासी गंभर सिंह के अनुसार जम्मु-पठानकोट हाईवे पर सांबा में फ्लाईओवर का विकास तेजी से चल रहा है। ऐसे में कई प्रकार अनियमितताएं भी देखने को मिल रही हैं। कई बार वाहनों की आवाजाही एक ही मार्ग से कर दी जाती है। रात्रि के समय वाहनों की सीधी लाइटें होने पर छोटे वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। हाईवे अथारिटी के ठेकेदार मार्ग पर मिट्टी बिछाने का काम कर रहे हैं। बारिश होने पर मिट्टी हाईवे के बीच पहुंच जाती है, जिस कारण बड़े वाहनों की ब्रेक नहीं लगने से हादसे हो रहे हैं।
-----
मृतकों-घायलों को उचित सहायता दी जाए
पुरमंडल से डीडीसी सदस्य अवतार सिंह ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि रात्रि को मार्ग हादसे में मृतकों के साथ घायलों को उचित सहायता दी जाए। रेडक्रॉस की ओर से फौरी मदद दी जाए। इस बारे उपायुक्त से भी बात करेंगे।
-----
पल भर में बिखर गईं खुशियां
रख अंब टाली से डीडीसी सदस्य सुभाष भगत के अनुसार उनके क्षेत्र के निवासी स्वर्गीय छप्पू की बेटी की शादी की शुरूआत करने युवती के ननिहाल वाले उनके घर पहुंच रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे में खुशियां पल भर में ही बिखर गईं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को मार्ग हादसे में मरने वालों के प्रति काफी दुख पहुंचा है।
------
ओवर लोडिंग के खिलाफ नहीं की जा रही कार्रवाई
लेबर यूनियन के सदस्य गंभीर सिंह के अनुसार यात्री ऑटो केवल सात सवारियां ही पास होती हैं। ऐसे में एक साथ 18 यात्रियों को लेकर चलना भी प्रशासन के लिए एक सवाल है। यातायात पुलिस केवल हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर ही चालान कर रही है, जबकि ओवर लोडिंग के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जा रही, यही कारण है कि ओवर लोड वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं।
हादसे में जान गंवाने वालों को प्रशासन देगी उचित राहत
सांबा। कस्बे के नए बस अड्डे पर शुक्रवार रात्रि हुए मार्ग हादसे में मृतकों को जिला प्रशासन की ओर से उचित सहायता दी जाएगी। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने कहा कि मृतकों को उचित राहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस बारे में उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी बात कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें