रामगढ़। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव जेडरा में दोपहर को एक युवक घर के आंगन में गिर गया। परिजन उसे सीएचसी अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान सुशील कुमार पुत्र सवरन दास निवासी जेडरा के रूप हुई। शाम को पोस्टमार्टम कर शव को परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद