फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में दो हादसों में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी ब्राह्मणा। स्थानीय थानांतर्गत क्षेत्र में शनिवार को दो दुर्घटनाओं का मामला सामने आया है। इसमें दो लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

पहला मामला लोड कैरियर और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल चालक बंटी निवासी स्मेलपुर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसकी हालत को देखते हुए परिजन उसे इलाज के लिए राज्य के बाहर ले गए। मोटरसाइकिल सवार किसी जरूरी काम से जा रहा था। दूसरी ओर से लोड कैरियर आ रही थी। जैसे ही दोनों बरजानी क्षेत्र के पास पहुंचे तो उनकी भिड़ंत हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। दूसरा मामला शनिवार शाम को सरोर अड्डा क्षेत्र में सामने आया है। इसमें स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसकी पहचान विक्रम सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी दसाल के रूप में हुई। उसे इलाज के लिए जीएमसी जम्मू पहुंचा दिया गया है। दूसरी ओर स्कूटी चालक फरार हो गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें