फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़-नंदपुर मार्ग पर हादसे में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। नंदपुर में सोमवार की सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकराने में एक युवक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार परमजीत सिंह हीरा (30) पुत्र हाकम सिंह निवासी जेरडा नंदपुर सोमवार देर रात को बाइक जेके 02 बीसी-4655 से रामगढ़ से जेरडा की तरफ जा रहा था। गांव चक-छटाका के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे़ ट्रैक्टर जेके 21 जी- 9763 से जा टकराई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसे प्राथमिक उपचार के लिए राहगीरों ने सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया। वहां से उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें