बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक पर शुक्रवार को एक घोड़ी की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घोड़ी के मालिक इकबाल हुसैन ने बताया कि घोड़ी डर के कारण तेली बस्ती क्षेत्र से नहर के साथ-साथ तेजी से दौड़ती चली जा रही थी। देखते ही देखते वह हाईवे पर पहुंच गई। दूसरी ओर से आ रहे एक वाहन की चपेट में वह आ गई और उसकी टक्कर से वह जमीन पर गिर गई। देखते ही देखते उसकी मौत। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले कर कार्रवाई में जुट गई है। संवाद