ज्यौड़ियां। सेना की 20 महार रेजीमेंट की तरफ से खौड़ की पंचायत सामोआ के गांव मिलें दी खुई में वीरवार देर शाम वॉलीबाल मैच एमडीके और कचरेयाल की टीम के बीच कराया गया। मैच के मुख्य अतिथि मेजर नानदां कुमार रहे। एमडीके की टीम ने कचरेयाल की टीम को 25-12, 25-23, 13-15 के अंतर से हरा कर मुकाबला अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेजर नानदां कुमार और सरपंच अनुराधा ने कहा कि यह मैच कराने का उद्देश्य युवा पीढ़ी नशे से दूर रखने के लिए कराया गया है। वह खेलकूद की ओर ध्यान देकर अपना और गांव का नाम रोशन करें। संवाद