फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन मामले को पुलिस ने सुलझाने का किया दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर थाना सांबा में दर्ज हिट एंड रन मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कि 23 जुलाई को लगभग 8 बजे थाने को सूचना मिली कि हाईवे के सिडको चौक के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी है। इसमें पवन शर्मा पुत्र स्वर्गीय नानक चंद शर्मा निवासी जानीपुर, जम्मू की मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। इस संबंध में घटना को अंजाम देने के बाद फरार वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच में एक पुलिस टीम ने लोगाें की मदद से आकस्मिक वाहन की पहचान एक ट्रक (टाटा 1109) के रूप में की, जिसका पंजीकरण संख्या एचआर 61बी/3490 था। आरोपी चालक की पहचान जितेंद्र शर्मा निवासी नारा तहसील नूरनुद जिला हिसार, हरियाणा के रूप में हुई। संबंधित वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें