बाड़ी ब्राह्मणा। ट्रक कंटेनर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कंटेनर चालक पवन कुमार कंटेनर नंबर एचआर 63 डी 8875 लेकर जम्मू से सांबा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बाड़ी ब्राह्मणा हरि ओम अस्पताल के सामने पहुंचा तो कंटेनर से उसका नियंत्रण बिगड़ गया और आगे जा रहे एक मोटरसाइकिल नंबर जेके 02 बीएफ 7564 को टक्कर मार दी। इस में मोटरसाइकिल सवार सुखदेव सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्रेटर कैलाश जम्मू, जिसके पीछे पीछे बैठी एक महिला कमलेश कुमारी पत्नी कुमार सिंह निवासी फौजी चक पठानकोट नीचे गिर गई। उसे काफी गंभीर चोटें आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसको जीएमसी जम्मू पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला मौजूदा समय में कठुआ वार्ड नंबर-2 में रह रही है।