फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाई श्री गुरु हरगोविंद की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। श्री गुरु हरगोविंद की जयंती शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर संगत ने गुरुद्वारों में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। रागी जत्थों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने कोरोना को देखते हुए गुरुद्वारों में सामाजिक दूरी बनाए रखी और मास्क पहनकर गुरुद्वारों में माथा टेका और उनको याद किया। उन्होंने कहा कि गुरु हरगोविंद जी ने समाज में अमन शांति का संदेश दिया। हर वर्ग की भलाई के लिए अच्छे कार्य किए। यही कारण है कि उनकी जयंती समारोह पर उनको याद किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें