फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में सड़क हादसों में दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थान क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा-बिश्नाह मार्ग पर मिलिट्री एरिया के पास स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसको जीएमसी जम्मू पहुंचा दिया गया है। वहीं मोटरसाइकिल सवार युवक फरार हो गया है। उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

स्कूटी सवार की पहचान जसपाल पुत्र करमचंद निवासी कोठी मोड़ के रूप में हुई है। वह स्कूटी से जा रहा था। दूसरी ओर से सवार आ रहा था। दोनों की मिलिट्री क्षेत्र के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार जख्मी हो गया है। उसको जीएमसी जम्मू में पहुंचा दिया गया है। दूसरी ओर मोटरसाइकिल सवार फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरा मामला ऑल्टो और स्कूटी की टक्कर का है। इसमें स्कूटी सवार को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार विवेक कुमार पुत्र बिशन दास निवासी राया मोड़ स्मैल पुर रोड पर जरूरी काम से जा रहा था। दूसरी ओर से एक आल्टो कार आ रही थी। दोनों की टक्कर हो गई। आल्टो कार सवार की पहचान नीरज शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें