सांबा। कस्बा के जम्मू-पठानकोट हाईवे पर तीन वाहनों की हुई टक्कर मेें एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कठुआ की ओर से आ रहे एक ट्रक न. जेके 02 एएल 4637 ने मार्ग पर खड़ी एक टिप्पर को टक्कर मार दी। टिप्पर के आगे एक कार न. जेके 21 डी 8979 खड़ी थी जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। जबकि ट्रक का चालक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उस का उपचार चल रहा है। चालक की हालत ठीक बताई गई है। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। संवाद