सांबा। जिले की दियानी पंचायत में लगी आग में एक परिवार का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार दियानी गांव के कुलदीप राज के घर में शनिवार को आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सारा घरेलू सामान जल कर राख हो गया। परिजनों के अनुसार आग शार्ट सर्किट से लगी है। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी है। कुछ सामान खरीद कर घर में रखा था। जो आग की भेंट चढ़ गया। आग में टीवी, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। वहीं पंचायत के नायब सरपंच अनिल पाधा ने प्रभावित परिजनों को 11 हजार रुपये की सहायता दी है ताकि व जरूरी सामान खरीद सकें। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि प्रभावित परिवार को सहायता उपलब्ध करवाई जाए। संवाद