फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के बाड़ियां क्षेत्र में चलती बरेजा कार में आग लग गई। इससे देखते ही देखते कार पूरी तरह से नष्ट हो गई। कार में सवार लोग बाल-बाल बचे। यह हादसा शुक्रवार की देर शाम को हुआ जब बरेजा कार नंबर जेके 21 डी 7576 जोकि सांबा से विजयपुर की ओर जा रही थी, कि बाड़ियां कैंप में द्वारिकापुरी मंदिर के पास अचानक बरेजा कार को आग लग गई। कार में सवार पटवारी हरदीप शर्मा पुत्र पुरुषोत्तम लाल निवासी सलमेरी विजयपुर और एक अन्य व्यक्ति तुरंत कार से बाहर निकल गए। वहीं कार में पटवारी के कुछ दस्तावेज भी थे, जोकि जल कर राख हो गए। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, परंतु तब तक कार बुरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें