सांबा। कस्बे के मानसर मोड़ पर दो कारों में हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद कार न. जेके 14 सी-4277 और कार न. जेके 21 ई- 8749 की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों में हीरा लाल निवासी गाडीगढ़ जम्मू और पुरुषोत्तम कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी संगवाल विजयपुर को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। संवाद