फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला के बाडियां क्षेत्र के हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को रवि भूषण (45) निवासी बाडियां सांबा हाईवे के किनारे पर चल रहा था कि एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। लोगों ने पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें