विशनह क्षेत्र के रिंग रोड पर मोटरसाइकिल स्कूटी की आमने सामने टक्कर में दो गंभीरो का उप जिला अस्पत
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र के सरोर गांव के समीप रिंग रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों ही चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। दोनों घायलों की पहचान महक शर्मा पुत्र शिवदत्त गांव नजवाल और दूसरे की पहचान सुभाष कुमार गांव रतनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद