सांबा के पंगदौर में न रहे मार्ग में आए मकानों के परिवार अपनी समस्या सुनाते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के पंगदौर गांव के 23 परिवार इन दिनों काफी परेशान हैं। क्योंकि उनके घर बॉर्डर मार्ग में आए थे। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें कहा गया था कि जो अपने मकान पहले तोडे़गा उन्हें पहले ही मुआवजा दिया जाएगा। मकान तोडे़ हुए ढाई माह बीत चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है।
स्थानीय निवासी रघुवीर सिंह, कपूर सिंह, ओमकार सिंह, दलजीत सिंह, वजीर सिंह, चरण दास, तारा चन्द, करनैल सिंह और संसार सिंह आदि ने बताया कि पुराने बॉर्डर मार्ग को चौड़ा करने के लिए उनके घर मार्ग में आ गए, उन्हें जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि मार्ग में आ रहे घरों को जो पहले तोडे़गा उन्हें पहले मुआवजा दिया जाएगा। डेढ़ माह हो गया उन्हें आज तक मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उनके अनुसार उन्होंने अपने घरों पर तिरपाल लगा रखे हैं। सर्दी में कैसे गुजर बसर होगी, परेशानी बनी हुई है। इसको लेकर उन्होंने बैक टू विलेज-4 कार्यक्रम के दौरान विजिटिंग अधिकारी एवी जंडयाल डिविजन अधिकारी पीसीबी जम्मू को भी अवगत कराया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।