फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कार पलटी, एक महिला की मौत

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार नहर में गिरी पड़ी हुई
विज्ञापन
आरएस पुरा। क्षेत्र में रविवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग सीमावर्ती गांव अब्दुल्लियां में एक कार्यक्रम में भाग लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक कार जिसका नंबर जेके 02 सीएम 4890 है। उसमें सवार होकर कुछ लोग गांव अब्दुल्लियां में एक कार्यक्रम में भाग लेकर रविवार देर रात अपने घर गांव चुबियां जट्टा लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर कार गांव सुंदरपुर के पास नहर में पलट गई। इसमें सवार महिला शिंदो देवी पत्नी सतपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान सुदेश पुत्र यशपाल, मुकेश कुमार पुत्र यशपाल, अनिता चौधरी पत्नी यशपाल, सरस्वती चौधरी पुत्री विकास चौधरी, सत्यपाल पुत्र दास राम, मिट्ठू पुत्र सुमेर सिंह व जीतो देवी पत्नी बचन लाल के रूप में हो पाई है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार में सवार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला शिंदो देवी को मृत लाया घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आरएस पुरा पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कर रही है ।
विज्ञापन

बाइक चालक की गति नियंत्रित न होने पर महिला घायल
मीरां साहिब। क्षेत्र में सोमवार दोपहर को बाइक चालक द्वारा गति नियंत्रित न होने पर सामने से आ रही एक महिला के साथ टक्कर हो गई। गांव कृष्णा नगर के पास हुई टक्कर के दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं। घायल महिला की पहचान शमा राम पाल निवासी मरालिया गांव के रूप में हुई। उसे स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचित करने पर जम्मू मेडिकल के कॉलेज में ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। मौके से बाइक चालक भाग निकला। मीरां साहिब पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें