आरएस पुरा। कस्बे के बाजार में सोमवार देर शाम दलजीत चौक के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान आरएस पुरा वार्ड-9 निवासी सुनील कुमार व रमन कुमार गांव बनोटा के रूप में हुई। घायलों को पुलिस द्वारा उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जम्मू भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद