विशनह उप जिला अस्पताल में घायल का इलाज करते डॉक्टर
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में शुक्रवार शाम एक स्कोडा कार और मिनी बस में टक्कर हो गई। इसमें मिनी बस में सवार कुशल कुमार निवासी मकनपुर गांव के सिर में गंभीर चोट आई। उसका इलाज उप जिला अस्पताल बिश्नाह में चल रहा है। पुलिस ने मिनी बस और स्कोडा कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद