विशनह उप जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आए व्यक्ति
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। बिश्नाह बाईपास मार्ग पर मंगलवार को उस समय एक हादसा घट गया। जब एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में एक राहगीर आ गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया। घायल की पहचान रोशन लाल पुत्र बोधराज बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद