अरनिया। अरनिया पंडोरिया मार्ग पर स्थित गांव अडलेहड़ के पास रविवार रात को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक की गंभीर हालत देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार अडलेहड़ गांव के समीप दो मोटरसाइकिलें आपस में भीड़ गई। इस हादसे में दो युवकों को चोटें आई। जिन्हें स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल ले गए। एक अडलेहड़ और दूसरा अला गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद