दुर्घटनाग्रस्त कार देखते हुए स्थानिया लोग
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। जम्मू-आरएस पुरा सड़क मार्ग पर गोविंद नगर के पास दुर्घटना के चलते आटो चालक घायल हो गया। इसे उपचार के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। घायल की पहचान ओम प्रकाश (48) निवासी टाली मोड1 मीरां साहिब के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही आल्टो कार से हुई टक्कर में आटो काफी दूर जा गिरा और चालक के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने घायल को गांधी नगर के अस्पताल पहुंचाया। मौके पर कार चालक व उसमें बैठे लोग भाग निकले। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ आल्टो कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद