अखनूर। डीडीसी सदस्य शारदा भाऊ को राजपूत सभा ने कस्बे के राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। राजेंद्र सिंह जमवाल की अगुवाई में ब्लाक अखनूर से चुनाव जीतने के बाद वीर नारी शारदा भाऊ को राजपूत सभा ने चुनरी व शाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिह जम्वाल ने राम मंदिर और सभा के निर्माण पर रोशनी डालते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण जारी है। इसमें सभी का सहयोग लिया जा रहा है। इस मौके पर शारदा भाऊ ने बिरादरी के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमेशा बिरादरी के लोग विकास कार्य में उनके साथ रहते हैं और सभी सहयोग मिलता रहना चाहिए। इस मौके पर मनमोहन सिंह, कुलवंत सिंह, जगर सिंह, शमशेर सिह, कर्ण सिंह, शाम सिंह, अनु मन्हास, नरेंद्र सिंह व बिरादरी के सदस्य मौजूद थे।