आरएस पुरा। क्षेत्र केे गांव जिंदड़ मेहलू में एक मिठाई की दुकान में रखे सिलिंडर में गैस रिसाव से लगी आग में पिता-पुत्र बुरी तरह झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए आरएस पुरा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सं डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों की पहचान 25 वर्षीय अनिल कुमार और उसके पिता 58 वर्षीय दर्शन लाल के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे पिता-पुत्र अनिल व दर्शन लाल दुकान खोलने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने दुकान के अंदर लाइट जलाई वैसे ही वहां रखे सिलिंडर से रिस रही गैस ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।