आरएस पुरा। कस्बे के बाजार में स्टेट बैंक आफ इंडिया ब्रांच के पास अचानक बिजली की तार में स्पार्किंग से आग लग गई। जलती तार नीचे गिर गई। घटना के समय आवाजाही अधिक थी लेकिन लोग बाल-बाल बच गए। स्पार्किंग से बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिसे बिजली कर्मियों ने ठीक कर बहाल किया। पास के दुकानदार अजय ने बताया कि कस्बे के बाजार में कई जगह बिजली की तारें लटक रही हैं, जिससे वाहनों के आने-जाने में दिक्कत हो रही है। हादसे की आशंका भी बनी हुई है। बिजली विभाग इन तारों को ठीक करे।